गल्ला मंडी कोरांव के नाम पर अन्य स्थान पर हो रही खरीद


किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही  :  राजेश पाण्डेय 


एसपी सिंह/


कोरांव/ प्रयागराज:
नगर पंचायत कोरांव अंतर्गत समाजवादी पार्टी कोरांव विधानसभा की आकस्मिक बैठक दिन रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख रामानुज यादव के आवास पर सम्पन्न हुई  जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान विधानसभा सचिव दिनेश सिंह पटेल ने की संचालन  अल्पसंख्यक के विधानसभा अध्यक्ष शहादत अली ने किया
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहादत अली ने कहा कि किसानों के साथ वर्तमान सरकार छलावा कर रही है किसान अपने अनाज को बेचने के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है सम्बंधित अधिकारी पूरी तरह से धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है। उक्त मौके पर विधानसभा सचिव राजेश पांडे ने सरकार पर तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदियों से सरकारी गल्ला मंडी तरांव में किसानों की धान की खरीद की जाती थी लेकिन वर्तमान सरकार में नेता तथा अधिकारियों की मिलीभगत से धान की खरीद सरकारी मंडी में न करके व्यक्तिगत मील पर की जा रही है जो किसानों के साथ अन्याय है अगर सुधार नहीं किया गया तो हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे पूर्व प्रमुख कोरांव रामानुज यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन चिन्हित कर भेद भाव कर रहा है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 अल्पसंख्यक नेता मेहताब खान ने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात कही।


इस मौके पर मुख्य रूप से मंगला कोल विधानसभा सचिव त्रिवेणी यादव,नौशाद अंसारी,संतोष शर्मा यादवेंद्र यादव पीताम्बर धारी सिंह रविन्द्र जैसल बब्बी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।