चाकघाट रीवा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई चाकघाट द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एनएसपीजी कॉलेज चाकघाट के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर इकाई चाकघाट के अध्यक्ष भास्कर झा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया वहीं विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रावेंद्र मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में चाकघाट नगर इकाई के समस्त कार्यकर्तागण तथा नगरवासी भी एकत्रित हुए। इन सभी ने बड़े ही हर्षोल्लास से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई। युवाओं को संबोधित करते हुए भास्कर झा द्वारा कहा कि हम सभी को विवेकानंद जी की कहीं गई बातों को आत्मसात करते हुए देश के प्रति चिंतन मनन करना चाहिए।
रावेंद्र मिश्रा ने नर सेवा नारायण सेवा जैसे नारों का उल्लेख करते हुए विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति के साथ हुआ।
चाकघाट में विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाई गई विवेकानंद जयंती