प्रदेश में संत रविदास जयंती पुरे सप्ताह मनाएगा विश्व हिंदू महासंघ।।*

:- महावीर जैन कि रिपोर्ट


प्रदेश में संत रविदास जयंती पुरे सप्ताह मनाएगा विश्व हिंदू महासंघ।।


विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मठ गोरखपुर योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी के मिशन सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण के तहत आगामी 7 फरवरी से 13 फरवरी तक  संत शिरोमणि संत रविदास जी महाराज की जयंती समाहरोह को सामाजिक समरसता के तहत पूरे प्रदेश में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष मा0 भिखारी प्रजापति उत्तर प्रदेश के निर्देशन में किया जाना सुनिश्चित किया है।
 इसमें पूरे प्रदेश में हर जिले में ये कार्यक्रम बनाया जाएगा इसी क्रम में आगामी 9 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र निकट घण्टाघर लखनऊ के कामन हाल में लखनऊ जिला व महानगर इकाई द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन/तहरी भोज का आयोजन किया गया है जिसमे संत रविदास जी के जीवन परिचय पर मुख्य रूप से कार्यकर्ताओ को बताया जाएगा। जिसमे बतौर मुख्यतिथि धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महंत माँ पीताम्बरा पीठ झांसी श्रद्धेय हरि ओम पाठक जी महाराज की गरिमामयी उपस्तिथि में कार्यक्रम सम्प्पन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक
 राजेश सिंह श्रीनेत्र
मण्डल प्रभारी,योगी सेवक
अमर रस्तोगी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष/जिला महामंत्री,मेवालाल पाल जिला प्रभारी,पुनीत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल गुप्ता महानगर अध्यक्ष,जिला मंत्री महावीर जैन पत्रकार,अविनास अवस्थी,अटल तिवारी,एवं लखनऊ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।