मेजा, प्रयागराज : इलाकाई थाना क्षेत्र के पौसिया दुबे के समीप सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली का सॉफ्ट टूटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गया।
चालक बड़कऊ मिश्र (40) निवासी भटौती का बताया गया। वह ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लादकर भटौती जा रहा था। रास्ते में पौसिया दुबे के समीप यह दुर्घटना घटी। ट्रैक्टर चालक का पैर टूट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए स्थानीय हास्पिटल भेजा जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा चालक की हालत नाजुक